Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 12:37 PM
खन्ना की रहने वाली विवाहिता निर्मला देवी की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने 10 माह बाद महिला के पति हरप्रीत सिंह और गुलजारा राम निवासी सूअर मार्कीट खन्ना जिला लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पटियाला (बलजिन्द्र): खन्ना की रहने वाली विवाहिता निर्मला देवी की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने 10 माह बाद महिला के पति हरप्रीत सिंह और गुलजारा राम निवासी सूअर मार्कीट खन्ना जिला लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इसमें महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका विवाह हरप्रीत सिंह निवासी सूर मार्कीट खन्ना हाल निवासी बूना जिला फतेहाबाद के साथ हुआ था। बाद में उक्त दोनों उसे दहेज के लिए तंग-परेशान करने के साथ-साथ मारपीट करने लगे। महिला के मुताबिक 3 मई 2017 को गुलजारा राम ने स्युना चौक रणजीत नगर, पटियाला में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में अब उक्त दोनों के खिलाफ 323, 365, 376, 406, 498, 506 और 34 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फैसले विरुद्ध व्यापक रोष है।