ब्राह्मणों ने किया पंजाब की कैप्टन सरकार के खिलाफ शंखनाद

Edited By swetha,Updated: 29 Apr, 2019 11:27 AM

brahmin did battle against capt government of punjab

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार द्वारा गत 10 सालों से जारी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर गजटिड छुट्टी बंद करने के रोष स्वरूप पंजाब के ब्राह्मण समाज ने कैप्टन सरकार के खिलाफ शंखनाद किया है।

मंडी गोबिंदगढ़(सुरेश): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार द्वारा गत 10 सालों से जारी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर गजटिड छुट्टी बंद करने के रोष स्वरूप पंजाब के ब्राह्मण समाज ने कैप्टन सरकार के खिलाफ शंखनाद किया है। यह शंखनाद मंडी गोबिंदगढ़ के भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के अध्यक्ष देवीदयाल पराशर व सभा की इकाई मंडी गोङ्क्षबदगढ़ के अध्यक्ष वेद प्रकाश क्रेशिया द्वारा किया गया। 


बैठक में उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं ने प्रदेश के समूह ब्राह्मण बंधुओं की ओर से पंजाब सरकार से अपील की कि आने वाली 7 मई को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की रद्द की गई गजटिड छुट्टी बहाल की जाए। अगर सरकार ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर छुट्टी बहाल न की तो इसके रोष स्वरूप पंजाब के 35 लाख ब्राह्मण आने वाले 19 मई को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पुरजोर विरोध करेंगे। ब्राह्मण समाज के उक्त नेताओं ने प्रदेश के सभी ब्राह्मण बंधुओं को कहा कि वे एकजुट होकर अपने ईष्टदेव के जन्मोत्सव पर कांग्रेस सरकार द्वारा छुट्टी रद्द करने के विरोध स्वरूप कांग्रेस को वोट न देकर अपने गुस्से को प्रकट करें।


बैठक में सर्वसम्मति से आने वाली 7 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मंडी गोङ्क्षबदगढ़ के भगवान परशुराम मंदिर में मनाने का फैसला लिया गया। बैठक में उक्त के अलावा सुशील शर्मा पप्पी, कैलाश शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, राजेश जोशी, राजीव शारदा, मुकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, पंडित लखपत सिंह राजपुरोहित, रतन लाल भारद्वाज, शशि शर्मा आदि भी उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!