Edited By Updated: 04 Oct, 2015 01:25 PM
नशेड़ी पति की मारपीट से तंग 3 बच्चों की मां ने बनूड़ के नजदीक भाखड़ा नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।
समाना(शशिपाल): नशेड़ी पति की मारपीट से तंग 3 बच्चों की मां ने बनूड़ के नजदीक भाखड़ा नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता सुनीता रानी के पिता राम चंद्र निवासी गांव थेह मुकेरियां थाना गुहला (हरियाणा)ने मृतका के पति कर्मजीत, जेठ हरबंस सिंह, ननद गोलो, रेखा व ननदोई लाली के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार सुनीता रानी उर्फ कर्मपाल का विवाह 11 वर्ष पहले कर्मजीत सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी गीगा माजरा नजदीक बनूड़ से हुआ। उसका पति नशे करने का आदी है ।
वह उनकी बेटी से दुर्व्यवहार व मारपीट करता था। इस कारण वह बहुत परेशान रहती थी।उन्होंने उनकी बेटी को मारपीट करने व उकसाने के लिए मृतका के जेठ, ननदों व ननदोई पर भी आरोप लगाया।
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करने से बचते हुए महिला के मायका पक्ष की शिकायत दर्ज करने में लगभग 48 घंटे लगाए, जिस कारण महिला का शव वीरवार सायं से अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा रहा व पोस्टमार्टम का इंतजार करता रहा।