Edited By Updated: 29 Sep, 2015 02:45 AM
पुलिस चौकी बहादरगढ़ के थानेदार ए.एस.आई. कृपाल सिंह पर गांव दौणकलां में एक ही परिवार के कई सदस्यों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला करके उसे जख्मी कर दिया।
पटियाला: पुलिस चौकी बहादरगढ़ के थानेदार ए.एस.आई. कृपाल सिंह पर गांव दौणकलां में एक ही परिवार के कई सदस्यों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला करके उसे जख्मी कर दिया। जिसको इलाज के लिए सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
इस मामले में थाना सदर पटियाला की पुलिस मुताबिक ए.एस.आई. कृपाल सिंह महिला की शिकायत की जांच के मामले में रेड करने गया था। पुलिस ने इस मामले में शिकायत करने वाली माहला के पति बुलंद सिंह, देवर करणवीर सिंह, ससुर उजागर सिंह और सास जीत कौर के खिलाफ इरादा कत्ल यानी 307, 324, 353, 323, 186, 34 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में थाना सदर पटियाला के एस.एच.ओ. जानपाल सिंह ने बताया कि गांव दौणकलां की रहने वाली गीता छिब्बर नाम की महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति बुलंद सिंह उसकी नशे की हालत में मारपीट करता है और परिवार की तरफ से भी परेशान किया जाता है।
इस संबंध में जब ए.एस.आई. कृपाल सिंह दिन के समय रेड की तो बुलंद सिंह और अन्य इधर-उधर हो गए। शाम को जब वह घर आ गए तो गीता ने पुलिस को सूचना दी और जब ए.एस.आई कृपाल सिंह पुलिस पार्टी समेत रेड करने गया और जब वह घर में दाखिल हुआ तो बुलंद सिंह और बाकियों ने उस पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसको इलाज के लिए सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बहादुरगढ़ से ‘मुल्तानी ’ के अनुसार जिस घर में थानेदार रेड करने गया था उस घर की बहू भी थानेदार को बचाने की कोशिश करते समय गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।