Edited By Updated: 24 Apr, 2016 02:51 PM
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नवांशहर में ...
नवांशहर(त्रिपाठी, मनोरंजन): मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नवांशहर में आयोजित संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान करीब 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की ग्रांटों के चैक देने के अतिरिक्त दाना मंडी के आढ़तियों के वफद की मांग पर मंडी की सड़कों तथा फड़ों की रिपेयर के लिए 98 लाख रुपए की राशि को मंजूरी दी।
इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से सतुलज-यमुना लिंक नहर (एस.वाई.एल.) के मुद्दे पर अपने वकील बदलने को राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि वह वकील तो बदल सकते हैं परन्तु पंजाब विरोधी अपना रवैया नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने पंजाब को उसके पानी से वंचित करने के लिए हाथ मिला लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते कहा कि पंजाबियों को पानी से वंचित करने के मुख्य साजिशकर्ता तथा अपराधी प्रदेश कांग्रेस प्रधान कै. अमरेंद्र सिंह हैं ।