Edited By Updated: 30 May, 2016 10:42 PM
जिला पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए बबर खालसा के आतंकवादी अरविन्दर सिंह से पूछताछ के आधार पर...
नवांशहर(त्रिपाठी): जिला पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए बबर खालसा के आतंकवादी अरविन्दर सिंह से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बब्बर खालसा के एक और सदस्य सुरजीत सिंह पुत्र टेक चंद निवासी बटाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए सुरजीत सिंह को सोमवार को अदालत में पेश करके 6 दिनों का पुलिस रिमांड लिया है। जबकि पहले से गिरफ्तार बब्बर खालसा के आतंकवादी को सोमवार को अदालत में पेश करके 6 दिन के पुलिस रिमांड पर और रखा गया है।
उक्त आतंकवादी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एस.एस.पी. सनेहदीप शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों के नैटवर्क और संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। वर्णनयोग्य है कि 24 मई को गिरफ्तार आतंकवादी अरविन्दर तक पुलिस फेसबुक की मदद से उसके गांव पल्लियां खुर्द तक पहुंची थी। पुलिस सूत्रों मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादी को पाक में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है और विदेशी ताकतों का हाथ और पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की खोज करके उनको आतंवाद की तरफ धकेल में लगीं हुई हैं।
इंटेलिजेंस एजेंसी के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादियों के पास हथियार भी हो सकते हैं। पुलिस मुताबिक ऐसे आतंकवादियों की संख्या आधा दर्जन के करीब हो सकती है। पुलिस प्रशासन गिरफ्तार आतंकवादियों के सम्बन्ध में अभी किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि पुलिस ने अदालत में गिरफ्तार आतंकवादियों से हथियार बरामद करने और नौजवान को आतंवाद की तरफ आकर्षित करने के मटीरियल और इनको तैयार करने के सम्बन्ध में जानकारी के आधार पर रिमांड की मांग की थीं।