जब मनमोहन सिंह ने पंडित नेहरू के सरकार में आने के ऑफर को ठुकरा दिया था...

Edited By Updated: 29 Mar, 2017 09:00 AM

when manmohan singh rejected the offer to visit pandit nehru s government

Manmohan Singh , Pandit Nehru government ,Congress

जालंधर  (धवन): पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की पृष्ठभूमि को लेकर अधिक लोग वाकिफ नहीं होंगे। कई बातें आज भी रहस्यमयी बनी हुई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज डा. मनमोहन सिंह के अनछुए पहलुओं का उल्लेख अपनी फेसबुक पर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि विश्व के महान अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह को जहां भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण की तरफ ले जाने का श्रेय जाता है, वहीं पर दूसरी ओर डा. मनमोहन सिंह जब अमृतसर में कालेज में पढ़ाते थे तो उन्हें राजनीति में आने का मौका मिला। मनमोहन के निकटवर्ती लेखक मुल्ख राज आनंद ने उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू से मिलवाने की बात कही थी, परंतु मनमोहन सिंह ने इसे ठुकरा दिया था। उन्होंने अपना अध्यापन का कार्य ही जारी रखा। उस समय वह सरकार में आ सकते थे। 


राहुल गांधी ने इसी तरह से बताया कि डा. मनमोहन सिंह जब इंगलैंड की यूनिवॢसटी कैम्ब्रिज में थे तो वह बहुत शर्मीले थे। मनमोहन सिंह बी.बी.सी. के एक संवाददाता को बताया था कि वह जब तक वह कैम्ब्रिज में रहे तो वह ठंडे पानी से ही स्नान करते रहे। अन्य विद्यार्थी जहां एक ओर गर्म पानी से स्नान करते थे तो शर्मीला स्वभाव होने के कारण मनमोहन सिंह ने कभी भी गर्म पानी नहीं मांगा। मनमोहन सिंह के जीवन से संबंधित एक महत्वपूर्ण घटना यह भी रही कि उन्होंने अपनी पी.एचडी. की डिग्री ऑक्सफोर्ड यूनिवॢसटी से की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!