नव वर्ष पर माता वैष्णो देवी जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 03:07 PM

trains full due to new year

जालंधर सिटी और कैंट से गुजरने वाली जम्मू की लगभग सभी ट्रेनों में 30 से 100 तक वेटिंग चल रही है।

जालंधरः नव वर्ष पर यदि आप भी माता वैष्णो देवी जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर खास है। जालंधर सिटी और कैंट से गुजरने वाली जम्मू की लगभग सभी ट्रेनों में 30 से 100 तक वेटिंग चल रही है। इनमें अधिकतर नए साल पर कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालु हैं। हालांकि, 24 दिसंबर तक जम्मू को जाने वाली कुछ साप्ताहिक ट्रेनों में  सीट मिलने की गुंजाइश थी पर प्रमुख ट्रेनों में अब लोगों के पास कन्फर्म टिकट हासिल करने का एकमात्र विकल्प तत्काल ही रह गया है लेकिन तत्काल टिकट मिलने का समय नियमित होने के चलते लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्कूलों-कालेजों में छुट्टियां पड़ने के साथ ही लोग परिवार सहित साल के अंत में या तो बर्फबारी का मजा लेने कश्मीर घूमने चले जाते हैं या नए साल पर माता वैष्णो देवी के दर्शनों को निकल जाते हैं। कश्मीर में हालात पूरी तरह ठीक नहीं होने के चलते वहां अब पर्यटकों की संख्या पर खासा असर पड़ा है लेकिन, माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। इस कारण जालंधर कैंट और जालंधर सिटी से जम्मू की ओर जाने वाली लगभग सभी 13 ट्रेनों में सभी श्रेणियों के टिकट वेटिंग में चल रहे हैं।

 

26 को नहीं जाएगी सियालदाह एक्सप्रैस

रेलवे के अनुसार शुक्रवार 26 दिसंबर को जाने वाली कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रैस (13151) को रद्द कर दिया गया है।

 

यह ट्रेनें भी रहीं रद

जालंधर और मननवाला के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74641

अमृतसर और जालंधर सिटी के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74642

जालंधर और अमृतसर के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74643

लुधियाना और जालंधर के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74647

जालंधर और लुधियाना के बीच चलने वाली टडीएमयू संख्या 74648

पठानकोट और अमृतसर के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74672

अमृतसर और पठानकोट के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74675

होशियारपुर और जालंधर के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74911

जालंधर और होशियारपुर के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74912

फिरोजपुर और जालंधर के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74932

जालंधर और फिरोजपुर के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74939

 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!