DSGMC ELECTION: वीडियो ग्राफी की निगरानी में सिख मतदाता करेंगे आज वोट

Edited By Updated: 26 Feb, 2017 01:59 AM

surveillance video graphic sikh voters vote today

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी.एस.जी.एम.सी.): चुनाव 26 फरवरी

नई दिल्ली/चंडीगढ़: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी.एस.जी.एम.सी.): चुनाव 26 फरवरी को होने जा रहे। दिल्ली सरकार के गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय की निगरानी में हो रहे चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 46 वार्डों पर हो रहे चुनाव के लिए 560 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें 111 संवेदनशील एवं 57 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं।

 

चुनाव के लिए मतदान रविवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 1 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए दिल्ली के सभी हिस्सों की सुविधा के लिए 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यमुनापार के वार्डों की गिनती आई.टी.आई. खिचड़ीपुर और आई.टी.आई. विवेक विहार में होगी। इसी प्रकार बाहरी दिल्ली के आर्यभट्ट पॉलीटैक्रीक, पश्चिमी दिल्ली की वार्डों के लिए पूसा में स्थित बी.टी.सी. केंद्र और पश्चिमी दिल्ली की वार्डों के वोटों की गिनती आई.टी.आई. जेल रोड पर होगी।


46 सीटे, 3,80,091 वोटर करेंगे मतदान
जानकारी के मुताबिक सिख मतदाताओं की मदद के लिए पोलिंग बूथों पर हैल्प डैस्क भी बनाया जा रहा है, जहां सरकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे और लोगों का सहयोग करेंगे। इसके लिए 229 लोकेशन चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के महत्वपूर्ण वार्डों और वी.वी.आई.पी. सीटों पर खास वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी भी रखी जाएगी। बताते चलें कि 46 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए कुल  3,80,091 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 1,87,400 महिला वोटर हैं।
 
चुनाव मैदान में हैं 334 प्रत्याशी 
डी.एस.जी.एम.सी. चुनाव में कुल 334 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 5 पंजीकृत सियासी व धार्मिक दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के 46 प्रत्याशी, शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के 46, पंथक सेवा दल के 38 प्रत्याशी, आम अकाली दल के 9 एवं अकाल सहाय वैल्फेयर सोसायटी के 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए मैदान में 184 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में डटे हैं

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!