अलविदा सियासत के "पितामह"! पंचतत्व में विलीन हुए Parkash Singh Badal, लगे "अमर रहे" के नारे

Edited By Vatika,Updated: 27 Apr, 2023 03:07 PM

parkash singh badal funeral

उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी-बड़ी शख्सियतों सहित सैंकड़ों लोग पहुंचे हुए है।

श्री मुक्तसर साहिबः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वयोवृद्ध नेता और पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल  आज पंचत्तव में विलीन हो गए। मुक्तसर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव बादल में पूरे सम्मान के साथ  उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। गांव के शमशानघाट में जगह कम होने के कारण उन्हें खुद के बाग में ही मुखाग्नि दी गई।

PunjabKesari

वहीं इस गमगीन माहौल में मौजूद लोगों ने प्रकाश सिंह बादल अमर रहे के नारे लगाए। पुलिस की स्पेशल टुकड़ी ने बादल को अंतिम सलामी दी।  श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एन. सी.पी प्रमुख शरद पवार, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, श्री दरबार साहिब की प्रमुख ग्रंथी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार आदि पहुंचे। 

PunjabKesari

बता दें कि  मंगलवार को प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया था। पिछले कई दिनों से वह फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन पहले उन्हें आई.सी.यू. में शिफ्ट किया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। 

PunjabKesari

उनके निधन के साथ ही पंजाब की राजनीति का एक बुलंद सितारा अस्त हो गया। स्व. बादल उन बिरले राजनेताओं में हैं, जिन्होंने शासन की कमान ‘राज नहीं सेवा’ के मंत्र को मुख्य रख कर संभाली। 95 साल की उम्र तक सियासत में सक्रिय रहने के कारण उन्हें राजनीति का बाबा बोहड़ (दिग्गज) कहा जाता था। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!