अश्विनी कुमार को जापान का नागरिक सम्मान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 04:16 AM

japanese civilian honor to ashwini kumar

पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री अश्विनी कुमार को जापान सरकार ने अपने देश के नागरिक.....

नई दिल्ली: पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री अश्विनी कुमार को जापान सरकार ने अपने देश के नागरिक सम्मान ग्रैंड कार्डन ऑफ  द राइजिंग सन से सम्मानित किया है। यहां जापानी राजदूत केंजी हीरामात्सु ने जापानी सम्राट अकीहीतो की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। 

अश्विनी कुमार को यह सम्मान भारत और जापान के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में राजदूत हीरामात्सु ने कहा कि भारत और जापान के बीच रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। दोनों देशों के बीच रिश्तों का यह हाल कभी भी नहीं रहा। इसके लिए ठोस नींव रखने में अश्विनी कुमार जैसे लोगों का विशेष योगदान कहा जा सकता है। हीरामात्सु ने युवा पीढ़ी से कहा कि अश्विनी कुमार के प्रयासों से प्रेरणा लें और भारत व जापान के रिश्तों को और ऊंचाई तक ले जाने में योगदान करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!