Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 12:53 PM
पंजाब से संबंधित लोकसभा सदस्यों ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन से मिलकर जहां उन्हें महिला दिवस की बधाई दी
जालन्धर (धवन): पंजाब से संबंधित लोकसभा सदस्यों ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन से मिलकर जहां उन्हें महिला दिवस की बधाई दी वहीं पर उन्होंने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के लिए केंद्र द्वारा पंजाब को फंड रिलीज न करने की ङ्क्षनदा भी की। सुमित्रा महाजन से मुलाकात करने वालों में अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह ओझला, जालन्धर के सांसद संतोख सिंह चौधरी, लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू तथा लोकसभा सदस्य भगवंत मान मौजूद थे।
इस अवसर पर जाखड़ ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हमारे राष्ट्रीय संस्कारों का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का मान-सम्मान करना सबका नैतिक फर्ज बनता है। भारत में तो सदियों से महिलाओं का सम्मान होता आया है और अब भी महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की बार-बार मांग प्रत्येक जनप्रतिनिधि द्वारा उठाई जा रही है। महिलाओं को आर्थिक तौर पर भी मजबूत किया जाना चाहिए। महिला न केवल अपने परिवार बल्कि राष्ट्र की तरक्की में भी बड़ा योगदान डाल रही है। जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर अनदेखी करना ङ्क्षनदनीय है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने स्वयं प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर 550वें प्रकाशोत्सव के लिए पंजाब को विशेष फंड देने का मामला उठाया था परन्तु अभी तक केंद्र ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया।
तेलगू देशम की तरह अकाली दल भी अपने मंत्री केंद्र से वापस बुलाए
उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग की भागीदार पार्टी तेलगू देशम ने आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज न दिए जाने पर केंद्र से अपने मंत्रियों को हटा लिया है जबकि केवल एक मंत्री पद के लालच में शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र की मोदी सरकार के आगे घुटने टेके हुए हैं। पंजाब की हो रही अनदेखी के मामले में अकाली दल को भी केंद्र सरकार से बाहर आ जाना चाहिए। अकाली दल ने कभी भी किसानों, व्यापारियों या धार्मिक मसलों को केंद्र के सामने नहीं उठाया। पिछली यू.पी.ए. सरकार का कार्यकाल याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 300वें गुरतागद्दी समागम के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने न केवल नंदेड़ के विकास के लिए 1100 करोड़ रुपए दिए थे बल्कि नियमों के उलट जाकर इस शहर के विकास हेतु इसे जवाहर लाल नेहरू अर्बन विकास मिशन में शामिल भी किया था जबकि दूसरी तरफ केंद्र की राजग सरकार ने गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।