चलती ट्रेन में छात्रा से गैंगरेप,सदमे में पीड़िता ने खाया जहर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 10:39 AM

gang rape in train

दिल्ली से आ रही आनंद विहार-रांची एक्सप्रेस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उक्त घटना 6 फरवरी की है। घटना से सदमे में आई पीड़िता ने आठ फरवरी को जहर खाकर खुदकशी की कोशिश की। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन है।

फाजिल्का/रांचीः दिल्ली से आ रही आनंद विहार-रांची एक्सप्रेस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उक्त घटना 6 फरवरी की है। घटना से सदमे में आई पीड़िता ने आठ फरवरी को जहर खाकर खुदकशी की कोशिश की। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन है।  

शुक्रवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए एस.आई.टी. का भी गठन किया गया है ताकि शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश हो। जानकारी के अनुसार पीड़िता पंजाब के फजिल्का की रहने वाली है। वह  रांची के कडरू स्थित एक संस्थान में पढ़ाई करती है। 

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी को आनंद विहार स्टेशन से रात के दस बजे ट्रेन में चढ़ी थी। दूसरी रात करीब 12 बजे रांची स्टेशन से पहले मुरी के पास एक युवक आया और उसके मुंह को दबा दिया। इसके बाद अन्य 3 युवकों ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। संभवत: तब बोगी में अन्य यात्री नहीं थे। दुष्कर्म करने के बाद युवक रांची से पहले ही ट्रेन से उतर गए। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसकी दिमागी हालत बिगड़ गई।

तनाव में आकर उसने जहर खा लिया। उल्टी होने पर उसे गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया गया। चुटिया पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर रिपोर्ट रांची जी.आर.पी. थाने को भेज दी है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए  एस.पी. संगीता तिवारी ने दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए एस.आई.टी. का गठन किया है। युवती ने आरोपितों के हुलिए भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस मुरी, नामकुम और रांची रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!