CBSE 10वीं-12वीं के Result का इंतजार कर रहे Students ध्यान दें.. बोर्ड ने किया Alert

Edited By Vatika,Updated: 11 May, 2023 10:39 AM

cbse result 2023

यही नहीं, इस फर्जी नोटिस में ऑफिशियल सर्कुलर की तरह मार्क्सशीट डाऊनलोड करने के लिए डिटेल्स, डिजिटल मार्क्सशीट, रिजल्ट लिंक और डिजीलॉकर आदि सभी का जिक्र किया गया है।

लुधियाना(विक्की): पिछले कई दिनों से स्कूल, विद्यार्थीं एवं पेरैंट्स सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर बोर्ड रिजल्ट घोषणा की फर्जी तारीख घोषित करके भ्रमित कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला उस सामने आया जब किसी शरारती तत्व ने बोर्ड रिजल्ट की घोषणा को लेकर सी.बी.एस.ई. के एक अधिकारी के हस्ताक्षर वाला फर्जी पत्र वायरल कर दी, क्योंकि पत्र रिजल्ट से जुड़ा था तो मिनटों में वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी नोटिस को कई स्कूलों ने सच समझ लिया जिसमें लिखा है कि सी.बी.एस.ई. 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 11 मई को जारी किए जाएंगे। यही नहीं, इस फर्जी नोटिस में ऑफिशियल सर्कुलर की तरह मार्क्सशीट डाऊनलोड करने के लिए डिटेल्स, डिजिटल मार्क्सशीट, रिजल्ट लिंक और डिजीलॉकर आदि सभी का जिक्र किया गया है।

सी.बी.एस.ई. ने चंद मिनटों में लिया एक्शन
स्कूलों,
 बच्चों व पेरैंट्स को इस गुमराहकुन पत्र से अलर्ट करते हुए हरकत में आए सी.बी.एस.ई. ने चंद ही मिनटों में ट्वीट कर जानकारी दी कि यह नोटिस फर्जी है। सी.बी.एस.ई. 10वीं, 12वीं के रिजल्ट को लेकर अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। सी.बी.एस.ई. परिणाम से पहले आधिकारिक वैबसाइट पर रिजल्ट की तारीख की घोषणा करेगा।

cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ही अपडेट का करें इंतजार
वहीं सी.बी.एस.ई. के एक प्रवक्ता ने कहा कि सी.बी.एस.ई. के रिजल्ट घोषित होने की तारीख का नोटिस पूरी तरह से फर्जी है। बता दें कि सी.बी.एस.ई. के 10वीं और12वीं का रिजल्ट आने वाला है लेकिन बोर्ड की ओर से अभी तक कोई तिथि जारी नहीं की गई है। सी.बी.एस.ई. के सिटी को-आर्डीनेटर डा. ए.पी. शर्मा ने कहा छात्रों को सलाह दी जाती है कि सीबीएसई के परिणाम के किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वैबसाइटों cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ही अपडेट का इंतजार करें।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!