पंजाब में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे नीतीश, अमरेंद्र सिंह ने दिया न्यौता

Edited By Updated: 04 Jan, 2017 01:28 PM

capt amarinder singh  takht sri patna sahib

श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के 350 साला प्रकाश पर्व समागम दौरान भाग लेने के लिए पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह आज तख़्त श्री हरिमन्दर साहिब पटना में नतमस्तक हुए।

पटना:पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह मंगलवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने का आमंत्रण दिया। अमरेंद्र सिंह पटना साहिब पहुंच कर गुरुद्वारे में गुरु गोविन्द सिंह महाराज के चरणों में अपना मत्था टेका। साथ ही देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। प्रबंधक कमेटी की ओर से अमरेंद्र सिंह सिंह को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। अमरेंद्र सिंह ने बाल लीला गुरुद्वारा के भी दर्शन किए।
 
कैप्टन  सिंह  ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गुरु गोविन्द सिंह महाराज के जन्म स्थल में आकर धन्य हो गया हूं। इस बार 350वें प्रकाश उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाश उत्सव पर्व में सुरक्षा और सजावट को देखते हुए कैप्टन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की।

नीतीश से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वे यहां सियासत की कोई बात नहीं करेंगे। सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि कांग्रेस, राजद और जदयू की सरकार ने जितने प्रबंध किए हैं, वे अद्वितीय हैं। मैंने देखा यहां सरकारी कार्यालयों के साथ ही लोगों ने भी निजी मकानों को सजा रखा है। यह अनोखा अनुभव है। पंजाब में भी हम विभिन्न आयोजन करते हैं, लेकिन ऐसी तैयारियां नहीं हो पातीं। नीतीश कुमार ने बढिय़ा काम किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!