पंजाब के युवाओं को नशेड़ी कहने वाले  वोट  के हकदार नहींः अमित शाह

Edited By Updated: 01 Nov, 2016 04:08 PM

amit shah in amritsar the 50 anniversary of punjab

पंजाब राज्य के पुनर्गठन के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अमृतसर पहुंचे।

अमृतसरः पंजाब राज्य के पुनर्गठन के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अमृतसर पहुंचे।  

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय सेना के लिए पंजाबी जवान शहादत तक देते हैं। यहीं पंजाबी पूरे देश के लिए अन्न पैदा करते हैं । एेसे  युवाओं को नशेड़ी कहने वाले पंजाब के वोट लेने के हकदार नहीं हैं।  

शाह ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के शासन काल में देश उतना सुरक्षित नहीं था जितना अब है। इस समय ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा  रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की भी जमकर तारीफ की। कहा जेटली के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से आगे बढ़ी है। उनके साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली सहित मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल भी मौजूद रहे। शाह ने कहा कि यह सोने पर सुहागा है कि जिस वर्ष में पंजाब की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है उसी वर्ष में गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।  

शाह ने कहा कि पंजाबियों ने देश के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिया है। आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक पंजाबियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने हरित क्रांति में पंजाब के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का उल्लेख करते हुए कहा कि बादल साहब का पूरी केंद्र सरकार सबसे ज्यादा सम्मान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री बादल के संबंध बहुत ही अच्छे हैं   इसीलिए पंजाब की तेजी से तरक्की हो रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!