Video-दस्तार का सत्कार की मांग पर हंगामा, सदन से वॉकअाऊट
Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 04:19 PM
पंजाब विधानसभा से वीरवार को आम आदमी पार्टी केे विधायकों काे मार्शल द्वारा निकाले जाने के मामले पर पंजाब में राजनीति गर्मा गई है।
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा से वीरवार को आम आदमी पार्टी केे विधायकों काे मार्शल द्वारा निकाले जाने के मामले पर पंजाब में राजनीति गर्मा गई है। सत्र के अाखरी दिन भी विपक्ष ने सरकार का विरोध किया। उनका कहना था कि सदन में दस्तार का अपमान हुअा है इसलिए अारोपियों को सजा मिलनी चाहिए। इस विरोध में अकाली प्रधान सुखबीर बादल ने नेताअों सहित काला चोला पहन सरकार तथा स्पीकर खिलाफ नारेबाजी की। इसी तरह अाम अादमी पार्टी ने भी सरकार खिलाफ विरोध जताया।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने शिरोमणि अकाली दल एवं आम आदमी पार्टी के विधायकों के सदन में व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि इससे विरोधियों की गुंडागर्दी झलकती है। विपक्षी दलों अभद्र व्यवहार करके सदन की पवित्रता को भंग किया है। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आप विधायकों पर कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसने मुगलों और अंग्रेजों के अत्याचार की याद दिला दी।