Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Jun, 2023 11:43 AM

मिली जानकारी के अनुसार नासा ने अलर्ट जारी करते बताया कि 2 बड़े आकार के उल्कापिंड हमारी धरती.....
पंजाब डैस्क: उल्कापिंड यानि कि एस्ट्रोयड हमारी गैलेक्सी में घूमते रहते हैं। कई उल्कापिंड तो हमारी धरती के पास से भी गुजरते हैं और कई हमारी धरती पर भी गिरते हैं। इन उल्कापिंडों का आकार एक पत्थर जितना छोटा भी हो सकता है और सूर्य से भी कई गुना बड़ा हो सकता है। यदि बड़े आकार का उल्कापिंड धरती पर गिर जाए तो इंसानियत को काफी नुकसान हो सकता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आए दिन लोगों को इन उल्कापिंडों की जानकारी देती रहती है। इसी कड़ी में नासा ने अब फिर से चेतावनी जारी की है।
मिली जानकारी के अनुसार नासा ने अलर्ट जारी करते बताया कि 2 बड़े आकार के उल्कापिंड हमारी धरती की ओर बढ़ रहे हैं। 1994 XD जिसका आकार 1500 फुट है यानि की एक पुल के आकार के जितना, 77301 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारी धरती की ओर बढ़ रहा है। नासा ने बताया कि लगभग 12 जून को यह उल्कापिंड धरती के पास से गुजरेगा।
वहीं दूसरा उल्कापिंड 2020 DB, जिसका आकार पहले वाले से बड़ा है, 15 जून को धरती के नजदीक से गुजरेगा। नासा ने बताया कि इस उल्कापिंड का आकार 1600 फुट है और यह 34279 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here