Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Feb, 2018 11:30 AM
शहर में एक 7 वर्षीय बच्चा स्कूल जाते समय ट्राले के नीचे आ गया, जिसको लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा/जगसीर): शहर में एक 7 वर्षीय बच्चा स्कूल जाते समय ट्राले के नीचे आ गया, जिसको लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना का पता लगते ही मौके पर पहुंचे थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार हरपाल सिंह ने ट्राले को कब्जे में ले लिया, जबकि ट्राले का ड्राइवर फरार हो गया। थानेदार पाल सिंह ने बताया कि यू.पी. निवासी विजय कुमार जिसका निहाल सिंह वाला में मूंगफली का भट्ठा है। उसका 7 वर्ष का बच्चा मोहित कुमार सुबह 8.30 बजे घर से तैयार होकर स्कूल जा रहा था।
इस दौरान सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक-ट्राला (नंबर पी.बी.03पी-9195) की फेट का शिकार हो गया जिसको गंभीर हालत में पहले एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसको डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है।