Edited By Kalash,Updated: 06 Apr, 2024 01:58 PM
न्यू आशा पुरी इलाके में चाबिया ठीक करने आए तीन लोगों ने अलमारी से कैश और सोने चांदी के गहने चुरा लिए
लुधियाना (राज): न्यू आशा पुरी इलाके में चाबिया ठीक करने आए तीन लोगों ने अलमारी से कैश और सोने चांदी के गहने चुरा लिए। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने राहुल अग्रवाल की शिकायत पर आरोपी शेर सिंह, राजू सिंह और कृपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस शिकायत में राहुल अग्रवाल ने बताया कि उसके घर पर उक्त आरोपी ताले की चाबिया ठीक करने के बहाने आए थे। आरोपियों ने अलमारी की चाबी बनानी शुरू की और उन्हे बातों में उलझा कर अलमारी से कैश, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए थे। आरोपियों के जाने के बाद उन्हे घटना का पता चला। फिर सूचना पुलिस का दी गई। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here