Edited By Kalash,Updated: 14 Apr, 2024 03:26 PM
खुले में कूड़ा जमा रहने की समस्या के समाधान के लिए सिविल अस्पताल के नजदीक बनाया गया दूसरा कम्पेक्टर एक हफ्ते के भीतर चालू हो गया है
लुधियाना (हितेश): खुले में कूड़ा जमा रहने की समस्या के समाधान के लिए सिविल अस्पताल के नजदीक बनाया गया दूसरा कम्पेक्टर एक हफ्ते के भीतर चालू हो गया है। नगर निगम की इस पहलकदमी को चूहों के खौफ से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि जब पिछले दिनों सिविल अस्पताल में चूहों की भरमार की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो इस हालात को आसपास लगे कूड़े के ढेरों की वजह बताया गया था।
इस संबंध में डी.सी. साक्षी साहनी द्वारा रिपोर्ट मांगने के बाद हरकत में आए नगर निगम अफसरों ने जहां सिविल अस्पताल के नजदीक लगे कूड़े के ढेरों को हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया। वहीं डी.सी. की विजिट से पहले खुद नगर निगम कमिश्नर ने बुधवार को साइट पर जाकर कम्पैकटर को चालू करवाया। अब डी.सी द्वारा शुक्रवार को सिविल अस्पताल का दौरा करने के दौरान दिए गए निर्देशों को लागू करने के लिए नगर निगम द्वारा सिविल अस्पताल से कुछ दूरी पर थाना डिवीजन नं. 2 के नजदीक स्थित दूसरा कम्पेक्टर भी खुद कमिश्नर द्वारा साइट पर जाकर चालू करवा दिया गया है।
सोमवार को शुरू हो जाएगा हल्का सेंट्रल का पांचवां कम्पेक्टर
नगर निगम द्वारा खुले में कूड़ा जमा रहने की समस्या का समाधान करने के लिए सिविल अस्पताल के नजदीक जो 2 कम्पेक्टर चालू किए गए हैं, वो हल्का सेंट्रल में स्थित है। इससे पहले हल्का सेंट्रल में चीमा चौक व शिवपुरी शमशान घाट के नजदीक कम्पेक्टर चालू किए गए हैं और नगर निगम अफसरों द्वारा सोमवार को ख्वाजा कोटी चौक के नजदीक हल्का सेंट्रल का पांचवां कम्पेक्टर शुरू होने का दावा किया गया है।
हल्का सेंट्रल में कई जगह दशकों से खुले में कूड़ा जमा रहने की वजह से राहगीरों व आसपास के लोगों को समस्या आ रही है, जिसके मद्देनजर 5 जगह कम्पेक्टर लगाने की योजना मंजूर की गई है।जिससे सुफियां चौक, गौशाला व शिवपुरी शमशान घाट के नजदीक, वेट गंज चौक और अब सिविल अस्पताल की बैक साइड व जेल रोड पर लगने वाले कूड़े के ढेरों की समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी। - विधायक, अशोक पराशर पप्पी
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here