Edited By Kamini,Updated: 27 Apr, 2024 04:04 PM
मृतक की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र शाम लाल के रूप में हुई है और उसकी उम्र करीब 35-36 साल बताई जा रही है।
लुधियाना : लुधियाना के जनकपुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र शाम लाल के रूप में हुई है और उसकी उम्र करीब 35-36 साल बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जनकपुरी गली नंबर 16 के मकान नंबर 1673 में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पत्नी उस समय चंडीगढ़ गई हुई थी। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि उसने शराब पी रखी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here