बरसात का कहर: सब्जियां हुई खराब

Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2018 01:36 PM

heavy rain

पिछले 3 दिन से लगातार हो रही बरसात के बाद आज चौथे दिन मौसम साफ होने के बावजूद सब्जी मंडियों में सब्जियों की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई, जो थोड़ी-बहुत सब्जियां लोकल मंडियों से पहुंच रही हैं उनकी डिमांड के मुकाबले आमद कम होने के कारण सब्जियों की...

लुधियाना (खुराना): पिछले 3 दिन से लगातार हो रही बरसात के बाद आज चौथे दिन मौसम साफ होने के बावजूद सब्जी मंडियों में सब्जियों की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई, जो थोड़ी-बहुत सब्जियां लोकल मंडियों से पहुंच रही हैं उनकी डिमांड के मुकाबले आमद कम होने के कारण सब्जियों की कीमतेें आग उगल रही हैं। 

जबकि हरी सब्जियों के साथ टमाटर, नींबू व अदरक की पैदावार का गढ़ माने जाने वाली मंडी मालेरकोटला, जगराओं, मोगा, समराला, खन्ना के साथ ही पड़ोसी राज्य हिमाचल से आने वाली सब्जियों की सप्लाई फसलों के पानी में डूब जाने व खराब होने का कारण बिल्कुल ठप्प होकर रह गई है। कारोबारियों के अनुसार मौसम की मार के चलते आगामी कुछ और दिनों तक सब्जियों की किल्लत बनी रहेगी। सब्जी बेचने वाले खरीदारों को सब्जियों की किल्लत व फसल खराब होने की दुहाई देते हुए मुंह मांगी कीमतें वसूल रहे हैं।

फल की मिठास भी पड़ी फीकी
अब अगर फल-फ्रूट का स्वाद चखने के शौकिनों की बात की जाए तो हिमाचल के शिमला व कुल्लू जिले से आने वाले फल की मिठास भी बरसात ने फीकी कर दी है। इस कारण न केवल फलों की कीमतों व डिमांड ने तेजी पकड़ ली है बल्कि पहाड़ी इलाके से आने वाली सब्जियों की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं।

मंडी में सब्जियों की कीमतों का आंकड़ा
किस्म               प्रति किलो
मटर                        200 रुपए
धनिया              140 रुपए
नींबू                      100 रुपए
फूल गोबी                    60 रुपए
शिमला मिर्च        50 रुपए
हरी मिर्ची                      35 रुपए
पालक            30 रुपए
घीया                    40 रुपए
तोरी                    30 रुपए
बंद गोभी                 30 रुपए
साग                     30 रुपए

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!