लुधियाना-जालंधर रोड पर हुए हादसों में महिला समेत 2 की मौत

Edited By Vatika,Updated: 09 Dec, 2019 10:48 AM

accident 2 died

लुधियाना-जालंधर रोड पर हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित 2 की मौत हो गई, जिसमें महिला की पहचान नहीं हो पाई है,

लुधियाना(महेश): लुधियाना-जालंधर रोड पर हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित 2 की मौत हो गई, जिसमें महिला की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त दर्शन लाल (56) के रूप में हुई है, जोकि कर्मसर कालोनी, न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल इलाके का रहने वाला था। सलेम टाबरी पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहला मामला इंडस्ट्री एरिया ए के विनय सभ्रवाल की तहरीर पर दर्ज किया गया है, जिसमें उसने कहा कि वह 5 दिसम्बर की शाम करीब 5 बजे लाडोवाल से लुधियाना वापस आ रहा था। जब वह जालंधर बाईपास के निकट पहुंचा तो ग्रीन लैंड स्कूल के पास खून से लथपथ लगभग 45 वर्षीय एक महिला सड़क पर तड़प रही थी जिसे किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। इंसानियत के नाते वह उस महिला को गाड़ी में इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा महिला के शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

दूसरा मामला मृतक दर्शन लाल के पुत्र जसपाल कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया गया है। जसपाल ने बताया कि वह और उसका पिता 7 सितम्बर को सिदक पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में आए थे। शाम करीब 6.30 बजे वे वापस लौट रहे थे। उसके पिता आगे जा रहे थे और वह उनके पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसके पिता को अपनी चपेट में ले लिया और उनका सिर बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!