बच्चों के सिर से उठा मां का साया, ससुरालियों से परेशान होकर दी जान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 12:00 PM

woman suicide

सुजानपुर के साथ लगते गांव भूर चक्क टेसियां निवासी महिला त्रिशला देवी पत्नी रूप लाल ने अपने ससुराल पक्ष से तंग आकर यू.बी.डी.सी. पावर हाऊस नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। उसका शव सुजानपुर पुलिस ने नहर के पोना नम्बर 2 से बरामद कर लिया गया।

सुजानपुर  (ज्योति, आदित्य, बख्शी,शारदा): सुजानपुर के साथ लगते गांव भूर चक्क टेसियां निवासी महिला त्रिशला देवी पत्नी रूप लाल ने अपने ससुराल पक्ष से तंग आकर यू.बी.डी.सी. पावर हाऊस नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। उसका शव सुजानपुर पुलिस ने नहर के पोना नम्बर 2 से बरामद कर लिया गया। 

इस संबंधी मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. दीपक कुमार  को त्रिशला देवी के भाई मनसा राम पुत्र जनक राज निवासी कलीचपुर (दीनानगर) ने  बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व रूप लाल पुत्र नागर मल निवासी भूर चक्क टेसियां के साथ हुई थी। वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। शादी के कुछ वर्ष बाद ही उसकी बहन का पति रूप लाल, सास धर्मों देवी व ससुर सौदागर मल उससे झगड़ा करने लगे व तंग-परेशान करने लगे। इस दौरान कई बार समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया जाता रहा। 2-3 दिन पहले फिर उसकी बहन द्वारा उसको फोन पर सूचित किया गया कि उसके ससुराल पक्ष की ओर से उसे परेशान किया जा रहा है। 

गत रात 1.30 बजे के करीब  रूप लाल ने उनको फोन पर सूचित किया कि त्रिशला घर से कहीं चली गई हैं।उसका शव यू.बी.डी.सी. नहर के पोना नम्बर 2 से बरामद किया गया। इस संबंधी पुलिस ने त्रिशला के भाई मनसा राम के बयान के आधार पर त्रिशला के पति रूप लाल, सास धर्मों देवी व ससुर सौदागर मल के खिलाफ धारा 306 तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतका अपने पीछे 2 लड़के छोड़ गई है जिनमें से एक की आयु 8 व दूसरे की 10 वर्ष है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!