Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 11:09 AM
अज्ञात चोरों द्वारा एन.आर.आई. मनजीत सिंह उर्फ गोल्डी के घर से नकदी तथा घरेलू कीमती सामान चोरी कर ले जाने का पता लगा है। इस संबंधी गगनदीप सिंह निवासी आदर्श नगर धर्मकोट की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोगा (आजाद): अज्ञात चोरों द्वारा एन.आर.आई. मनजीत सिंह उर्फ गोल्डी के घर से नकदी तथा घरेलू कीमती सामान चोरी कर ले जाने का पता लगा है। इस संबंधी गगनदीप सिंह निवासी आदर्श नगर धर्मकोट की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार गुरदेव सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मनदीप सिंह उर्फ गोल्डी विदेश रहता है। उसके घर की देखभाल गगनदीप सिंह करता है।
गगनदीप सिंह ने जब गत रात्रि जाकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर से एक गैस सिलैंडर, एक एल.ई.डी., स्टैब्लाइजर, बैटरा, गैस चूल्हा, पीतल के बर्तन, 8 पानी वाली टूटियां, 7 विदेशी कंबल, 15 लेडीज सूट तथा 300 रुपए नकदी गायब थी। जांच अधिकारी ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया।