Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 08:57 AM
बीती रात थाना-4 के निकट स्थित टी.टी.एस. शोरूम से चोरों ने लाखों की चांदी व कीमती कपड़े चुरा लिए। थाना- 4 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। टी.टी.एस. शोरूम के मालिक गुरदर्शन लाल मिंटू ने बताया कि रूटीन की तरह वह शोरूम पहुंचे।
जालंधर (प्रीत): बीती रात थाना-4 के निकट स्थित टी.टी.एस. शोरूम से चोरों ने लाखों की चांदी व कीमती कपड़े चुरा लिए। थाना- 4 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। टी.टी.एस. शोरूम के मालिक गुरदर्शन लाल मिंटू ने बताया कि रूटीन की तरह वह शोरूम पहुंचे। ताले खोलकर भीतर गए तो ज्यूलरी व कपड़ों के सैक्शन में सारा सामान बिखरा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
गुरदर्शन मिंटू ने बताया कि चोर पिछले हिस्से से शोरूम में दाखिल हए और करीब 8 किलो चांदी के गहने तथा कीमती कपड़े चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि सोने के गहने सेफ में होने के कारण बच गए। वारदात में उनका करीब 6 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।