Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 05:39 PM
पत्नी से परेशान पति ने विषैली दवाई खाकर जान दे दी। थाना किला लाल सिंह के एस.एच. ओ अमोलकदीप सिंह ने बताया कि अश्विनी पुत्र हरबंस निवासी धारीवाल के ससुराल गांव तारागढ़ में है। अश्विनी का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा रहता था।
बटाला(सैंडी):पत्नी से परेशान पति ने विषैली दवाई खाकर जान दे दी। थाना किला लाल सिंह के एस.एच. ओ अमोलकदीप सिंह ने बताया कि अश्विनी पुत्र हरबंस निवासी धारीवाल के ससुराल गांव तारागढ़ में है। अश्विनी का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा रहता था।
इस कारण उसकी पत्नी अपने मायके रह रही थी। गत दिवस वह अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल आया था। यहां फिर दोनों के बीच झगड़ा हो गया । उसकी पत्नी ने उसे घर वापिस जाने से इंकार कर दिया। इससे दुखी होकर अश्विनी ने कोई विषैली वस्तु खा ली। मृतक के भाई रतन लाल के ब्यान पर उसकी पत्नी रोजी, साले की पत्नी ऊषा पत्नी राजू, अजय निवासी भंगाली और साजन निवासी चौधरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।