Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 12:01 PM
अमरीका के शहर मछेरा में कत्ल किए गए पंजाबी सिख युवक धर्मप्रीत सिंह जस्सर का अंतिम संस्कार अमरीका में ही किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली पंहुचे मृतक के पिता इंद्रजीत सिंह व मां कमलजीत कौर को वीजा मिल गया है।
फगवाड़ाः अमरीका के शहर मछेरा में कत्ल किए गए पंजाबी सिख युवक धर्मप्रीत सिंह जस्सर का अंतिम संस्कार अमरीका में ही किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली पंहुचे मृतक के पिता इंद्रजीत सिंह व मां कमलजीत कौर को वीजा मिल गया है। दोनों सोमवार रात फ्लाइट से रवाना हो गए हैं। किंतु वहन अमनदीप कौर को वीजा नहीं मिल पाया है जिसके कारण उसे बहुत दुख है।
मृतक के पिता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगर हमें इतनी जल्दी वीजा मिला है तो वो विदेश मंत्री की मदद से ही संभव हो पाया है। दूसरी तरफ धर्मप्रीत के परिवार की मदद के लिए 'गो फंड मी' पेज पर सोमवार तक 20034 डॉलर इकट्ठा हो चुके थे। गौरतलब है कि गत दिवस अमरीका के शहर मछेरा में टाकल बाक्स गैस स्टेशन पर सोमवार रात को लूटपाट के दौरान पंजाबी सिख युवक की हत्या कर दी गई।