Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Dec, 2017 10:14 AM
सरपंच यूनियन ब्लाक दसूहा के प्रधान सुखा सिंह कौलियां के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें कंडी व बेट क्षेत्र के पंचों-सरपंचों ने भाग लिया। यूनियन के प्रधान सुखा सिंह कौलियां ने बताया कि लगभग साढ़े 4 वर्ष गुजर जाने के बावजूद सरपंचों को कोई भी मान भत्ता...
दसूहा (झावर): सरपंच यूनियन ब्लाक दसूहा के प्रधान सुखा सिंह कौलियां के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें कंडी व बेट क्षेत्र के पंचों-सरपंचों ने भाग लिया। यूनियन के प्रधान सुखा सिंह कौलियां ने बताया कि लगभग साढ़े 4 वर्ष गुजर जाने के बावजूद सरपंचों को कोई भी मान भत्ता नहीं दिया गया।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक सरपंच का लगभग 60 हजार रुपए मान भत्ता बनता है। आज तक न तो अकाली-भाजपा सरकार और न ही कांग्रेस ने इन सरपंचों को मान भत्ता दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव मैनीफैस्टों में कहा था कि सरपंचों को सबसे पहले मान भत्ता दिया जाएगा।
समूह सरपंचों ने प्रस्ताव पारित करके मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरपंचों का बनता मान भत्ता तुरंत दिया जाए। अगर यह मान भत्ता शीघ्र न दिया गया तो सरपंच यूनियन संघर्ष करने को मजबूर होगी। सरपंच सुनीता देवी, सरपंच सतपाल सिंह बेरछा, सरपंच कुलभूषण सिंह व अन्य उपस्थित थे।