Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 05:07 PM
कचहरी चौक स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक के ए.टी.एम. को लूटने का प्रयास करने के आरोप में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): कचहरी चौक स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक के ए.टी.एम. को लूटने का प्रयास करने के आरोप में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
सचिन जोशी ने बताया कि वह एच.डी.एफ.सी. बैंक में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। गत सुबह उसे मुम्बई से फोन पर सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ए.टी.एम. के साथ छेड़छाड़ की गई है। वह जब मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि शटर टूटा हुआ था और ए.टी.एम. को तोड़ दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।