Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 08:34 AM
पंचकूला से जालंधर रिश्तेदार की शादी में आई शॉपिंग कर लौट रही महिला के हाथ से मोटरसाइकिल सवार लुटेरे पर्स झपट कर फरार हो गए। महिला के पर्स में करीब 3 लाख रुपए का सोना था। लूट की सूचना मिलते ही ए.सी.पी. सतिन्द्र चड्ढा व थाना-6 के इंस्पैक्टर प्रेम...
जालंधर (राजेश): पंचकूला से जालंधर रिश्तेदार की शादी में आई शॉपिंग कर लौट रही महिला के हाथ से मोटरसाइकिल सवार लुटेरे पर्स झपट कर फरार हो गए। महिला के पर्स में करीब 3 लाख रुपए का सोना था। लूट की सूचना मिलते ही ए.सी.पी. सतिन्द्र चड्ढा व थाना-6 के इंस्पैक्टर प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे।
लूट की शिकार प्रिया निवासी पंचकूला ने बताया कि उसकी रिश्तेदार लड़की, जो कि टैगोर नगर जालंधर में रहती है, की कुछ दिन बाद शादी थी। वह उसकी शादी में आई थी। वह आज उक्त लड़की के साथ शादी की शॉपिंग करने मॉडल टाऊन में गई तो शॉपिग कर वापस लौटते समय मॉडल टाऊन मार्कीट के नजदीक लुटेरे उसके हाथ से पर्स झपट कर ले गए। पर्स में करीब 3 लाख रुपए के गहने थे, जो लुटेरे लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है।