Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 12:47 PM
गांव लोहाखेड़ी में 3 दिन पूर्व पत्नी की हत्या के आरोप में नामजद पति को खेड़ी गंडिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गांव किशनपुर निवासी रेनू देवी (26) की शादी करीब 5 साल पूर्व गांव लोहाखेड़ी निवासी सौदागर सिंह के साथ हुई थी> शादी के बाद...
राजपुरा(निर्दोष/स.ह./के.बी.) : गांव लोहाखेड़ी में 3 दिन पूर्व पत्नी की हत्या के आरोप में नामजद पति को खेड़ी गंडिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गांव किशनपुर निवासी रेनू देवी (26) की शादी करीब 5 साल पूर्व गांव लोहाखेड़ी निवासी सौदागर सिंह के साथ हुई थी> शादी के बाद ससुराल की तरफ से दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा।
आरोप है कि पति और सास ने रेनू देवी के गले में चुन्नी का फंदा लगाकर गार्डर के साथ लटका कर मार दिया। महिला के मायके वालों को गांव के व्यक्ति ने मौत को लेकर अवगत करवा दिया। मामले की सूचना मिलने पर खेड़ी गंडिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को नीचे उतारा। बताया जाता है कि आरोपी घर से फरार होने में सफल हो गए जबकि पुलिस ने मृतका के चाचा छिंदर राम की शिकायत पर 3 दिन पूर्व रेनू देवी के पति सौदागर सिंह, सास अमृता देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
क्या कहते हैं जांच अधिकारी
इस संबंधी मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सुखविंद्र्र सिंह ने बताया कि पत्नी रेनू देवी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में नामजद पति सौदागर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।