Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 10:54 AM
थाना सदर तरनतारन और वैरोवाल पुलिस ने नशीली गोलियों और वॉयल समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
तरनतारन (रमन) : थाना सदर तरनतारन और वैरोवाल पुलिस ने नशीली गोलियों और वॉयल समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
एस.पी. (आई) तिलक राज ने बताया कि थाना सदर तरनतारन के ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने सुखराज सिंह उर्फ शेरा पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव मानोचाहल कलां को 2 वॉयल, एक सिरिंज और 300 नशीली गोलियों समेत काबू किया। इसी प्रकार थाना वैरोवाल के ए.एस.आई. केवल सिंह ने मनदीप सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव रामपुर भूतविंड को 100 नशीली गोलियों और ए.एस.आई. इकबाल सिंह ने सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव रामपुर भूतविंड को 105 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया।