Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 05:47 PM
थाना पस्याणा की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को 10 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अवतार सिंह निवासी गांव चूहड़पुर कलां और अमरजीत सिंह निवासी गांव जाहलां शामिल हैं।
पटियाला (बलजिन्द्र): थाना पस्याणा की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को 10 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अवतार सिंह निवासी गांव चूहड़पुर कलां और अमरजीत सिंह निवासी गांव जाहलां शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार ए.एस.आई. हंस राज पुलिस पार्टी समेत टी-प्वाइंट जाहलां में मौजूद थे, जहां उक्त व्यक्तियों को जब शक के आधार पर रोक कर चैक किया गया तो दोनों से 5-5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।