Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 07:24 AM
केन्द्र सरकार के निर्देशों के तहत जालंधर नगर निगम ने पी.जी. जैसी सुविधाओं से लैस पहला रैन बसेरा बबरीक चौक के निकट बनाया है, जिस हेतु हुडको ने निगम को ग्रांट जारी की थी। इस रैन बसेरे का 90 प्रतिशत कार्य सम्पूर्ण हो चुका है जिसके तहत वहां रहने हेतु...
जालंधर (खुराना): केन्द्र सरकार के निर्देशों के तहत जालंधर नगर निगम ने पी.जी. जैसी सुविधाओं से लैस पहला रैन बसेरा बबरीक चौक के निकट बनाया है, जिस हेतु हुडको ने निगम को ग्रांट जारी की थी। इस रैन बसेरे का 90 प्रतिशत कार्य सम्पूर्ण हो चुका है जिसके तहत वहां रहने हेतु पुरुषों, महिलाओं व बच्चों के अलग-अलग हाल कमरे बनाए गए हैं।
वहां रात बिताने वालों को चारपाई, बिस्तर, शौचालय, किचन तथा गर्म पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस रैन बसेरे का निरीक्षण हुडको की टीम ने किया जिसका नेतृत्व एम.डी. डाक्टर रवि कांत कर रहे थे। निगम की ओर से कमिश्नर डा. बसंत गर्ग तथा एक्सीयन इंचार्ज चमन लाल ने हुडको की टीम का स्वागत किया और उन्हें रैन बसेरों के प्रोजैक्ट बारे बताया। हुडको की टीम ने निर्माण कार्य को ध्यान से देखा और संतुष्टि व्यक्त की।