Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 11:25 AM
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता महिंद्र सिंह के.पी.(पूर्व एम.पी.), कांग्रेस पार्टी-आदमपुर के शहरी अध्यक्ष दशविंद्र कुमार, भूपिंद्र सिंह (जालंधर) व चौधरी गुरमेल सिंह ने चंडीगढ़ में डा. अमर सिंह (आई.ए.एस.) चीफ एडवाइजर स्थानीय सरकार से विशेष मीटिंग की।...
आदमपुर (हेमराज): कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता महिंद्र सिंह के.पी.(पूर्व एम.पी.), कांग्रेस पार्टी-आदमपुर के शहरी अध्यक्ष दशविंद्र कुमार, भूपिंद्र सिंह (जालंधर) व चौधरी गुरमेल सिंह ने चंडीगढ़ में डा. अमर सिंह (आई.ए.एस.) चीफ एडवाइजर स्थानीय सरकार से विशेष मीटिंग की। मीटिंग दौरान महिंद्र सिंह के.पी. ने हल्का आदमपुर की समस्याओं की जानकारी दी।
उपरांत डा. अमर सिंह (आई.ए.एस.) चीफ एडावाइजर स्थानीय सरकार ने आदमपुर में सीवरेज कार्य हेतु तुरन्त 1.66 करोड़ रुपए की किस्त सीवरेज बोर्ड को भेज दी। दूसरी किस्त हुडको से 1500 करोड़ ऋण पास हो गया, जिसके पैसे जल्दी आ जाएंगे, 33 करोड़ 42 लाख रुपए नगर कौंसिल आदमपुर को अर्बन डिवैल्पमैंट मिशन स्कीम के भेज दिए गए एवं एल.ई.डी. लाइटों के लिए आदमपुर में 1000, भोगपुर में 1250 व अलावलपुर में 512 एल.ई.डी. लाइटें लगाने का ठेका भी आई स्मार्ट कम्पनी को दे दिया, जिससे आदमपुर, भोगपुर व अलावलपुर में बिजली का खर्चा बचेगा। ये लाइटें जल्द ही लगाई जाएंगी।
उपरांत महिंद्र सिंह के.पी.ने डा. अमरजीत सिंह का धन्यवाद किया। महिंद्र सिंह के.पी. ने कहा कि हल्का आदमपुर, भोगपुर व अलावलपुर में विकास कार्य के लिए ग्रांटों की कमी नहीं आने दूंगा व विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहेंगे। अंत में नगर कौंसिल में नक्शा पास करने हेतु आ रही मुश्किलों बारे भी विचार व्यक्त किए। इस मौके एस.टी.पी. गौतम कुमार ने कहा कि यह समस्या भी जल्द हल कर ली जाएगी।