Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Nov, 2017 12:22 PM
लोगों को एक ही छत के नीचे सुविधाएं देने वाले सेवा केन्द्रों में से जिले के 11 सेवा केन्द्र किसी भी समय बंद हो सकते हैं, दूसरा सेवा केन्द्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को बीते 2 माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है।
गुरदासपुर (विनोद): लोगों को एक ही छत के नीचे सुविधाएं देने वाले सेवा केन्द्रों में से जिले के 11 सेवा केन्द्र किसी भी समय बंद हो सकते हैं, दूसरा सेवा केन्द्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को बीते 2 माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है।
क्या है स्थिति गुरदासपुर के सेवा केन्द्रों की
जिले में इस समय कुल 143 सेवा केन्द्र हैं जो शहरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे हैं। इन सभी सेवा केन्द्रों पर एक-एक कर्मचारी ड्यूटी देता है जो लगभग 158 सर्विसेज आम जनता को उपलब्ध करवाता है। सेवा केन्द्रों के खुलने से लोगों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का काफी राहत मिल रही है।
एक सेवा केन्द्र के अधीन 10 से 12 गांव होते हैं तथा ये सेवा केंद्र बिजली बिल, टैलीफोन बिल सहित अन्य राजस्व विभाग, पटवारी, जिलाधीश कार्यालय, एस.डी.एम. कार्यालय आदि द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाते हैं। हर काम के लिए निश्चित दिन निर्धारित किए गए हैं तथा निर्धारित समय में व्यक्ति की मांग अनुसार कागज उपलब्ध करवाया जाता है। पहले तो मात्र 20-22 सुविधाएं ही उपलब्ध करवाई जाती थीं जबकि अब 158 सेवाएं दी जा रही हैं।
क्या समस्या बनती है समय-समय पर
इस सेवा केन्द्रों को इंटरनैट से जोड़ा गया है तथा हर काम को एक ही कर्मचारी इंटरनैट के माध्यम से संबंधित विभाग को पत्र भेजता है परंतु यदि इंटरनैट सॢवस बंद हो तो सेवा केन्द्र का कामकाज भी ठप्प रहता है। दूसरा यदि सेवा केन्द्र में तैनात कर्मचारी बीमार पड़ जाए या छुट्टी पर चला जाए तो फिर समस्या पैदा होती है।
कितने सेवा केन्द्र बंद होने की कगार पर हैं
गुरदासपुर में चल रहे 143 सेवा केन्द्रों में से लगभग 70 सेवा केन्द्रों की कारगुजारी तो बहुत बढिय़ा है तथा इन सेवा केन्द्रों में प्रतिदिन 50 से 80 लोगों को सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं परंतु गुरदासपुर में 11 ऐसे सेवा केन्द्र हैं जिन पर मात्र 3 से 4 लोग ही किसी न किसी सुविधा को प्राप्त करने के लिए आते हैं। इन सेवा केन्द्रों की कारगुजारी बहुत ढीली होने के कारण इनको चलाने वाली प्राइवेट कम्पनी किसी भी समय ये 11 सेवा केन्द्र कर सकती है।
क्या कहते हैं जिला मैनेजर सेवा केन्द्र सुनील कुमार
इस संबंधी जब सेवा केन्द्रों के जिला मैनेजर सुनील कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि गुरदासपुर में 11 सेवा केन्द्रों की कारगुजारी ठीक नहीं है। पता नहीं क्यों लोग इन सेवा केन्द्रों पर नहीं जाते। उन्होंने कहा कि अभी तो इन सेवा केन्द्रों की कार्यप्रणाली में सुधार करने की कोशिश की जा रही है। यदि सुधार नहीं होगा तो फिर बंद करने पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि सेवा केन्द्रों का लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है।
-