फौज में भर्ती करवाने के नाम पर15 लाख  ठगे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 10:23 AM

fraud case

थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने 3 युवकों को फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी मारने पर पटियाला निवासी जोड़े खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। यह ठगी वर्ष 2009 में हुई थी, शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच के बाद...

तरनतारन (रमन) : थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने 3 युवकों को फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी मारने पर पटियाला निवासी जोड़े खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। यह ठगी वर्ष 2009 में हुई थी, शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया। 

पुलिस को दी शिकायत में गांव मलिया निवासी वजीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने बताया कि तरनतारन की गली आत्मा सिंह वाली निवासी संजीव वडेरा के साथ उसकी जान पहचान थी। संजीव वडेरा ने पटियाला के रघबीर नगर के रमन कक्कड़ और उसकी पत्नी अंजू कक्कड़ के साथ मुलाकात करवाई। रमन कक्कड़ ने बताया कि वह फौज में अधिकारी है और बहुत सारे युवाओं को फौज में नौकरी दिलवा चुका है। वजीर सिंह ने अक्तूबर 2009 में अपने 3 रिश्तेदारों अंग्रेज सिंह, बलवंत सिंह और गुरलाल सिंह को फौज में भर्ती करवाने लिए 15 लाख की राशि ली।

यह राशि वजीर सिंह के ओ.बी.सी. बैंक पटियाला के खाते में टी.जी.एस. द्वारा ट्रांसफर की गई जिसके बाद आरोपियों ने तीनों युवकों को फौज में भर्ती नहीं करवाया और न ही उनको पैसे वापस किए। वजीर सिंह ने 7 सितम्बर 2017 को अपनी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार को थाना सिटी तरनतारन में आरोपी जोड़े के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर हरित शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी लिए टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!