Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 09:23 AM
गांव बदोवाल खुर्द में सरकारी सस्ते राशन को बांटने के समय दी जाने वाली पर्चिंयां काटने दौरान गांव के ही 2 गुटों में आपसी झगड़ा होने दौरान गोली चली।जानकारी देते हुए निर्मल सिंह एवं सतनाम सिंह ने संयुक्त तौर पर बताया कि सरकारी.....
बटाला (बेरी,सैंडी): गांव बदोवाल खुर्द में सरकारी सस्ते राशन को बांटने के समय दी जाने वाली पर्चिंयां काटने दौरान गांव के ही 2 गुटों में आपसी झगड़ा होने दौरान गोली चली।जानकारी देते हुए निर्मल सिंह एवं सतनाम सिंह ने संयुक्त तौर पर बताया कि सरकारी डिपो का राशन बांटने के लिए बलकार सिंह की हवेली में पॢचयां काटने का सिलसिला चल रहा था, जिस दौरान जसमीत सिंह अपने साथी सहित बलकार सिंह की हवेली में आ गया, जहां बलकार सिंह एवं जसमीत सिंह में गेहूं बांटने की पॢचयों को लेकर तकरार हो गई और गाली-गलौच हो गया।
उन्होंने बताया कि दूसरे गुट से संबंधित जसमीत सिंह एवं उसके साथ आए अज्ञात व्यक्ति ने रिवाल्वर से गोली चला दी, जोकि गुरदयाल सिंह के घुटने में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल हुए गुरदयाल सिंह को तुरंत फतेहगढ़ चूडिय़ां के सरकारी अस्तपाल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। उक्त घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां के एस.एच.ओ. मनिन्द्रजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने मामले की जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
उक्त मामले संबंधी दूसरे गुट के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन करणपाल सिंह ने बताया कि मैं और मेरा साथी जसमीत सिंह हमेशा साथ रहते हैं और आज जब गांव बद्दोवाल खुर्द के रहने वाले बलकार सिंह की हवेली में गेहूं की पर्चिंयां बांटी जा रही थीं तो हम वहां पर गए और उनको कहा कि आप जनतक स्थान पर सरकारी राशन की पॢचयां बांटो, जिस पर बलकार सिंह के साथ तकरार हो गई और बलकार सिंह व कृपाल सिंह ने अपनी 12 बोर बंदूक के साथ हमारे ऊपर गोली चला दी जिससे मुझे गोली के छर्रे लगे।
जब एस.एच.ओ. फतेहगढ़ चूडिय़ां मनिन्द्रजीत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह उक्त मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जांच दौरान जो भी परिणाम सामने आएंगे, उसके मुताबिक बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।