Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 02:31 PM
स्थानीय सोरगीर बस्ती में एक थ्री व्हीलर में पटाखे लोड करते समय हुए धमाके में 1 व्यक्ति की मौत हो गई,
राजपुराः स्थानीय सोरगीर बस्ती में एक थ्री व्हीलर में पटाखे लोड करते समय हुए धमाके में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घायलों में से 2 को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि 3 को गंभीर हालत होने के कारण पी. जी. आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार यह धमाका उस समय हुआ जब पटाख़ों का थ्री व्हीलर लोड किया जा रहा था। धमाका अचानक आग लगने के कारण हुआ। सूचना मिलते ही राजपुरा के डी.एस. पी. कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।