Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 09:15 AM
गांव पद्दी खालसा में एन.आर.आई. सुखदीप सिंह व उसके 2 साथियों ने 3 लोगों को गोलियां मारकर घायल कर दिया, जिनमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है, जो डी.एम.सी. अस्पताल लुधियाना में उपचाराधीन है जबकि 2 अन्य फगवाड़ा में उपचाराधीन हैं।
गोराया (मुनीश): गांव पद्दी खालसा में एन.आर.आई. सुखदीप सिंह व उसके 2 साथियों ने 3 लोगों को गोलियां मारकर घायल कर दिया, जिनमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है, जो डी.एम.सी. अस्पताल लुधियाना में उपचाराधीन है जबकि 2 अन्य फगवाड़ा में उपचाराधीन हैं। इस बारे में एस.एच.ओ. गोराया सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि गोराया पुलिस ने आरोपी सुखदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र सतनाम सिंह, प्रभदीप सिंह पुत्र शिंगारा सिंह तीनों वासी पद्दी खालसा के खिलाफ थाना गोराया में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में सुखदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनसे पिस्तौल व टैक्ट्रर, मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है, जबकि प्रभदीप सिंह को तलाशा जा रहा है। अदालत में पेश कर दोनों आरोपियों का 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।