Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 01:25 PM
भुलत्थ क्षेत्र से विधायक व विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा दायर की पटीशन हाईकोर्ट द्वारा रद्द करने पर आज शिरोमणि अकाली दल ने नडाला चौक में सुखपाल सिंह खैहरा का पुतला फूंका व खैहरा को नशा तस्कर बताते हुए...
नडाला (सुखजिन्द्र): भुलत्थ क्षेत्र से विधायक व विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा दायर की पटीशन हाईकोर्ट द्वारा रद्द करने पर आज शिरोमणि अकाली दल ने नडाला चौक में सुखपाल सिंह खैहरा का पुतला फूंका व खैहरा को नशा तस्कर बताते हुए उसके विरुद्ध नारेबाजी भी की।
पूर्व चेयरमैन जत्थे. स्वर्ण सिंह जोश, जरनैल सिंह टांडी, जरनैल सिंह बेगोवाल, रणजीत सिंह बिट्टू, यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह कादूपुर, डा. नरिन्द्रपाल बावा, अवतार सिंह मुल्तानी, कुलदीप सिंह टांडी, रजिन्द्र सिंह पाला, सरपंच सर्बजीत सिंह पप्पल, सुखपाल सिंह चीमा हैबतपुर ने संयुक्त रूप से कहा कि खैहरा की पटीशन रद्द होने से खैहरा का विरोधी पक्ष का नेता बनने का कोई हक नहीं वह तुरन्त विरोधी पक्ष के पद से इस्तीफा दें।
सुखपाल खैहरा को तुरन्त पार्टी से निकाला जाए
वक्ताओं ने ‘आप’ के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविन्द केजरीवाल से मांग की कि सुखपाल खैहरा को तुरन्त पार्टी से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि खैहरा गुरदेव सिंह देबी के साथ मिलकर नशे का व्यापार करता है व अब सुखपाल खैहरा की सच्चाई लोगों के सामने आ गई है।