अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 01:26 PM

3 arrested with illegal wine

थाना प्रमुख सुल्तानपुर लोधी द्वारा विभिन्न मामलों में अवैध शराब सहित 3 लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी एच.सी. ध्यान सिंह, एच.सी. पिंदर सिंह आदि ने गश्त दौरान गांव कोठे काला सिंह के नजदीक...

सुल्तानपुर लोधी (धीर): थाना प्रमुख सुल्तानपुर लोधी द्वारा विभिन्न मामलों में अवैध शराब सहित 3 लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी एच.सी. ध्यान सिंह, एच.सी. पिंदर सिंह आदि ने गश्त दौरान गांव कोठे काला सिंह के नजदीक मगदपुर वाली साइड पर एक नौजवान को कैनी उठाकर आते हुए देखा जो पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गया और भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने दौड़कर उसको दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनप्रीत सिंह उर्फ मंगा पुत्र बलवंत सिंह निवासी भुलाणा थाना सुल्तानपुर लोधी बताया जिसके पास से प्लास्टिक की कैनी में से 19500 एम.एल. अवैध शराब बरामद हुई। 

इसी प्रकार एच.सी. लखविंद्र सिंह, एच.सी. रजिंद्र कुमार, एच.सी. गुरदेव सिंह, पी.एच.जी. मुख्त्यार सिंह मोटरसाइकिलों पर गश्त करते हुए चौकी डल्ला से गांव अमरजीतपुर मनियाला की तरफ जा रहे थे। गांव मनियाला की तरफ से एक नौजवान जिसके कंधे पर प्लास्टिक की कैनी थी, पुलिस पार्टी को देखकर नजदीक खेत में घुस गया। उसको तुरंत पुलिस कर्मचारियों ने काबू करके नाम, पता पूछा तो उसने अपना नाम सोनू पुत्र बेली राम निवासी मोहल्ला कीड़ी डल्ला बताया।

कैनी की तलाशी लेने पर 11250 एम.एल. अवैध शराब बरामद हुई। वहीं एच.सी. रमेश कुमार, एच.सी. ठाकुर सिंह, एच.सी. पिंदर सिंह ने गश्त करते हुए गांव मगदपुर के नजदीक एक नौजवान को पैदल आते देखा। उसने हाथ में प्लास्टिक की कैनी पकड़ी हुई थी। नाम, पता पूछने पर उसने अपना नाम जङ्क्षतद्र सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी सैदो भुलाणा बताया। वहीं कैनी में से 19500 एम.एल. अवैध शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों मामलों में पकड़े दोषियों के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!