सड़क दुर्घटनाओं में 2 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 01:10 PM

2 injured in road accident

कपूरथला व आसपास के क्षेत्र के 2 विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्तपाल में उपचाराधीन शशि कुमार पुत्र सुरेश कुमार...

कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आसपास के क्षेत्र के 2 विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्तपाल में उपचाराधीन शशि कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी मुरार, हमीरा ने बताया कि वह पंजाब टैक्नीकल यूनी. में इलैक्ट्रीशन का काम करता है।

 जब वह मोटर साइकिल द्वारा ड्यूटी खत्म कर वापस अपने घर जा रहा था तो पी.टी.यू. के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गंभीर घायल हो गया जिसको राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी प्रकार एक अन्य मामले में अपना इलाज करवा रहे अमरजीत सिंह पुत्र बहादर सिंह निवासी गांव नवा ठट्टा ने बताया कि वह अपने गांव से कपूरथला किसी काम से मोटरसाइकिल पर आ रहा था। रास्ते में उसे चक्कर आ गया और उसका मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिससे वह घायल हो गया। उसे राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!