Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 05:18 PM
जालंधर में नगर निगम मतदान में विजयी होने वाले ज्यादातर उम्मीदवार 10वीं पास हैं। उन्होंने पोस्ट ग्रैजुएट उम्मीदवारों को मात दे डाल दी है। तकरीबन 26 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता बहुत कम है। इसके बावजूद उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की...
जालंधरः जालंधर में नगर निगम मतदान में विजयी होने वाले ज्यादातर उम्मीदवार 10वीं पास हैं। उन्होंने पोस्ट ग्रैजुएट उम्मीदवारों को मात दे डाल दी है। तकरीबन 26 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता बहुत कम है। इसके बावजूद उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इन उम्मीदवारों की लिस्ट कुछ इस तरह है।
वार्ड नंबर 5
अकाली दल की उम्मीदवार बलजिंद्र कौर ने कांग्रेस की परमिंद्र कौर को 46 वोटों के अंतर से हराया। बलजिंद्र कौर 12वीं जबकि परमिंद्र कौर ग्रैजुएट हैं।
वार्ड नं 10
कांग्रेस के मनदीप जस्सल ने अकाली दल के कमलेश कुमार को 536 वोटों से हराया। मनदीप जस्सल 12वीं पास और कमलेश कुमार गैजुएट है।
वार्ड नंबर 12
कांग्रेस के जदगीश ने अकाली दल के बलबीर बिट्टू को 706 वोटों से हराया। जगदीश अंडर मैट्रिक और बलबीर बिट्टू एम.ए. पास हैं।
वार्ड नंबर 13
कांग्रेस की बिमला रानी ने अकाली दल की वंदना को 16 वोटों के अंतर से हराया। बिमला रानी अंडर मैट्रिक और वंदना ग्रैजुएट हैं।
वार्ड नंबर 14
भाजपा के मनजिन्दर चट्ठा ने कांग्रेस के जसविन्दर बिल्ला को 351 वोटों के अंतर से हराया। चट्ठा 12वीं पास और जसविन्दर बिल्ला ग्रैजुएट हैं।
वार्ड नंबर 16
कांग्रेस के मनमोहन सिंह राजू ने भाजपा के परमिन्दर सिंह को 1320 वोटों से हराया। मनमोहन राजू 11 वीं और परमिन्दर सिंह 12वीं पास हैं।
वार्ड नंबर 23
कांग्रेस की नीरजा जैन ने अकाली दल की परमिन्दर कौर को 277 वोटों से हराया। नीरजा ग्रैजुएट और परमिंद्र एम.ए. हैं।
वार्ड नंबर 29
कांग्रेस की परमजीत बागड़ी ने अकाली दल की जसबीर कौर को 99 वोटों के अंतर से हराया। परमजीत अंडर मैट्रिक और जसबीर कौर बी.ए.,बी. एड, टैट पास हैं।
वार्ड नंबर 37
कांग्रेस की कमलेश ग्रोवर ने अकाली-भाजपा की नीतू ढींगरा को 198 वोटों के अंतर से हराया है। कमलेश ग्रोवर 12वीं और नीतू ढींगरा एम.ए. पास हैं।
वार्ड नंबर 40
अकाली -भाजपा वरेश मिंटू ने कांग्रेस के मेजर सिंह को 679 वोटों के अंतर से हराया। वरेश मिंटू 10 वीं और मेजर सिंह 12वीं पास हैं।
वार्ड नंबर 46
कांग्रेस की अनीता ने अकाली भाजपा के मनोहर लाल भगत को 1588 वोटों से हराया। अनीता 10वीं और मनोहर लाल भगत 11वीं पास हैं।
वार्ड नंबर 47
कांग्रेस की बलविन्दर कौर ने आजाद उम्मीदवार रमिन्दर कौर भाटिया को 2304 वोटों के अंतर से हराया। बलविन्दर कौर अंडर ग्रैजुएट और रमिन्दर कौर भाटिया एम.फिल हैं।
वार्ड नंबर 51
कांग्रेस की राधिका पाठक ने आजाद उम्मीदवार अरविन्दर ओबराए को 703 वोटों के अंतर से हराया। राधिका पाठक 12वीं और अरविन्दर ओबराय ग्रैजुएट हैं।
वार्ड नंबर 52
कांग्रेस के विपन चड्ढा बब्बी ने आजाद उम्मीदवार वरिन्दर शर्मा को 795 वोटों से हराया। विपन चड्ढा बब्बी मैट्रिक और वरिन्दर शर्मा ग्रैजुएट हैं।
वार्ड नंबर 53
कांग्रेस की रजनी बाहरी ने अकाली-भाजपा की ऋतु भंडारी को 1525 वोटों से हराया। रजनी बाहरी अंडर ग्रैजुएट और ऋतु भंडारी ग्रैजुएट हैं।
वार्ड नंबर 56
कांग्रेस के पलन्नी अप्पन ने अकाली -भाजपा की धवनजोत कौर को 530 वोटों से हराया। पलन्नी अप्पन मैट्रिक और धवनजोत कौर ग्रैजुएट हैं।
वार्ड नंबर 56
कांग्रेस की रजनी मट्टू ने आजाद उम्मीदवार नीरजा को 300 वोटों से हराया। रजनी मट्टू 12वीं और नीरजा ग्रैजुएट हैं।
वार्ड नंबर 60
कांग्रेस के अवतार सिंह ने अकाली -भाजपा के कृष्ण कोछड मिंटा को 156 वोटआं से हराया। अवतार सिंह अंडर मैट्रिक और कृष्ण कोछड मिंटा 12वीं पास हैं।
वार्ड नंबर 64
कांग्रेस के सुशील कालिया ने अकाली -भाजपा के कवलजीत बेदी को 1251 वोटों से हराया। सुशील कालिया मैट्रिक और कवलजीत बेदी बी.एस.सी. पास हैं।
वार्ड नंबर 71
कांग्रेस के गुरविन्दर बंटी ने अकाली -भाजपा के साकेत को 488 वोटों के अंतर से हराया। गुरविन्दर बंटी अंडर ग्रैजुएट और साकेत एम.ए.,एल.एल.बी. हैं।
वार्ड नंबर 69
कांग्रेस की सरफो देवी ने आजाद उम्मीदवार 556 वोटों के अंतर से हराया। सरफो देवी अंडर मैट्रिक और सुलेखा 12वीं पास हैं।
वार्ड नंबर 71
कांग्रेस की सतिन्दरजीत कौर ने अकाली -भाजपा की सीमा रानी को 1103 वोटों से हराया। सतिन्दरजीत कौर बी.ए. और सीमा रानी एम.ए. बी.एड हैं।
वार्ड नंबर 74
कांग्रेस के मदन लाल बिखर ने अकाली-भाजपा की कविता सेठ को 963 वोटों के अंतर से हराया। मदन लाल बिखर अंडर मैट्रिक और कविता सेठ एम.एड. यू.जी.सी. पास हैं।
वार्ड नंबर 75
कांग्रेस की अनीता अंगुराल ने अकाली -भाजपा की जतिन्दर कौर को 204 वोटों के अंतर से हराया। अनीता अंगुराल अंडर मैट्रिक और जतिन्दर कौर 12वीं पास हैं।
वार्ड नंबर 76
कांग्रेस के लखबीर बाजवा ने अकाली -भाजपा के वसीम राजा को 682 वोटों से हराया। लखबीर बाजवा अंडर मैट्रिक और वसीम राजा ग्रैजुएट हैं।
वार्ड नंबर 80
कांग्रेस के देसराज जस्सल ने अकाली -भाजपा के नीरज जस्सल को 1281 वोटों से हराया। देसराज जस्सल अंडर मैट्रिक और नीरज जस्सल ग्रैजुएट हैं।