Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 04:18 PM
समाना-पातड़ां सड़क पर गांव चक्क अमृतसरिया नजदीक पातड़ां से पटियाला जा रही पी.आर.टी.सी. की बस की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। सिटी पुलिस अधिकारी निशान सिंह ने बताया कि घटनास्थल से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति अकसर सड़क किनारे घूमता...
समाना (शशिपाल) : समाना-पातड़ां सड़क पर गांव चक्क अमृतसरिया नजदीक पातड़ां से पटियाला जा रही पी.आर.टी.सी. की बस की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। सिटी पुलिस अधिकारी निशान सिंह ने बताया कि घटनास्थल से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति अकसर सड़क किनारे घूमता रहता था।
शनिवार देर शाम जब वह सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था तो पातड़ां की ओर से आ रही सवारियों से भरी बस की चपेट में आ गया। उसे एम्बुलेंस 108 द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पी.आर.टी.सी. की दुर्घटनाग्रस्त बस व चालक के संबंध में पुलिस ने दर्ज करने उपरंत बस को जाने दिया। मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी।