Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 07:53 AM
रामा मंडी चौक के नजदीक 6 दिसम्बर की रात करीब 12 बजे के बाद किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए करीब 28 वर्षीय युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जालंधर(महेश): रामा मंडी चौक के नजदीक 6 दिसम्बर की रात करीब 12 बजे के बाद किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए करीब 28 वर्षीय युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान अमित कुमार उर्फ माइकल पुत्र राज कुमार राणा निवासी तुलसी सरपंच वाली गली दकोहा के रूप में हुई है। वह रामा मंडी में फाइनांस का काम करता था। थाना कैंट की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मृतक अमित कुमार का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
अमित हादसे वाले दिन जालंधर कैंट स्थित अपने दोस्त को मिलकर अपने घर लौट रहा था कि कोई अज्ञात वाहन उसमें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पिछले 4-5 दिन से माइकल निजी अस्पताल में जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रहा था, जिसमें वह हार गया। 6 महीने पहले ही माइकल की शादी हुई थी। मां आशा रानी की एक साल पहले किडनियां खराब हो जाने के कारण मौत हो गई थी।