Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 10:48 AM
घनी धुंध के चलते आई.आर.बी. बटालियन के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
बटाला (बेरी): घनी धुंध के चलते आई.आर.बी. बटालियन के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
ए.एस.आई. धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि कांस्टेबल मेजर सिंह, जो आई.आर.बी. 7 बटालियन कपूरथला में बतौर कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात था। वह गत रात ड्यूटी से घर लौट रहा था। जब वह गांव बिजलीवाल के निकट पहुंचा तो घनी धुंध के चलते सामने से आ रहे कैंटर-709 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप मेजर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार हेतु बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां मेजर सिंह घावों की ताब न सहते हुए दम तोड़ गया।
ए.एस.आई. धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में आई.पी.सी. तहत मृतक के चाचा कुलवंत सिंह के बयान के आधार पर कैंटर चालक गुरसिमर सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम उपरान्त वारिसों के हवाले कर दिया गया है।