Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 May, 2024 12:25 AM

सिटी थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 5 न्यू नरोत्तम नगर रत्नहेड़ी रोड खन्ना पर रहती एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया।
खन्ना : सिटी थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 5 न्यू नरोत्तम नगर रत्नहेड़ी रोड खन्ना पर रहती एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार करीब 17 साल की इस लड़की को 10 मई को अज्ञात व्यक्ति घर से भगा ले गया। मामले की जांच कर रहे आई.ओ. ए.एस.आई. मुखत्यार सिंह ने कहा कि लड़की का पता लगाया जा रहा है वहीं आरोपी की तलाश भी की जा रही है। इसके साथ ही आई.ओ. ने कहा कि पुलिस की विशेष टीम बनाई हुई है जो इस केस को ट्रेस कर रही है। कोशिश है कि जल्द ही लड़की को ढूंढकर आरोपी को काबू कर लिया जाए।